ROM Kya Hai? पूरी जानकारी हिंदी में
आज के आर्टिकल में हम ROM memory के बारे में विस्तार से जानेंगे। हम जानेंगे की ROM Kya Hai? ROM कितने प्रकार की होती हैं? ROM कैसे काम करती हैं?

ROM Kya Hai? - What Is ROM In Hindi
रोम एक Non-Volatile Memory होती है। इसका मतलब की यह एक ऐसी memory device या storage medium होती है जो की information को permanently store करती है।
ROM का Full Form होता है 'Read Only Memory'। ये Computer का Primary Memory का ही हिस्सा है। Computer में दो तरह की Memory होते है Primary और Secondary, Primary Memory दो प्रकार की होती है एक RAM और दूसरी ROM।
ROM अर्थात Read Only Memory के नाम से ही आपको पता चल रहा होगा की इस Memory को हम बस Read कर सकते है। इसमें fixed Program रहता है,इस Program को हम आसानी से बदल नहीं सकते, जैसे इसका सही जवाब है जब आप Computer को खरीद ते हो उसमे में BIOS program पहले से ही रहता है।
ये System को on करने में मदद करता है और इसके साथ ये BOIS Computer और Operating System को Link करता है। ये BIOS नए Computer में पहले से ही रहता है और ये जिस Memory में रहता है उसी का नाम है ROM. इस मेमोरी में कम्प्यूटर फंक्शनेलिटी से संबंधित सभी दिशा-निर्देश स्टोर रहते है।
इस Memory को तभी बनाया जाता जब Computer बनते है। ROM सिर्फ Computer या फिर Mobile में इस्तेमाल नहीं होते इसे हम कुछ और Electronic Device में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे WASHING Machine, Microwave Oven, TV, AC, Lift आदि में।
रोम की विशेषताएँ
- ROM एक स्थायी मेमोरी या permanent memory होती हैं।
- इसमें Computer की सभी Basic Functionality के निर्देशों को स्टोर किया जाता है।
- ROM केवल Readable होती हैं मतलब की इसमें स्टोर information को केवल read किया जा सकता है।
- ROM, RAM की तुलना में सस्ती होती हैं।
- ROM बहुत ही कम उर्जा का इस्तमाल करती हैं वही यह बहुत ही ज्यादा reliable होती हैं।
रोम के प्रकार – Types of ROM in Hindi
इस लेख में कुछ सब्द हैं जैसे Data, Instruction, Program सबका मतलब एक ही है Confuse मत होना और एक Term “Programmed” है इसका मतलब यह है की ये बहुत सारे Command होते हैं जो की एक Task करते है, जैसे एक Software करता है।
- MROM (Masked Read Only Memory)
- PROM (Programmable Read-Only Memory)
- EPROM (Erasable and Programmable Read-Only Memory)
- EEPROM (Electrically Erasable and Programmable Read-Only Memory)
1. Masked Read Only Memory
ये सबसे पहला वाला ROM है, आजकल इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता हैं। ये Read Only Memory Hard Wired Devices है। जिसमे पहले से Pre-Programmed Data और Instruction Store किया जाता था। इस तरह के Memory काफी महंगे हुआ करते थे।
2. Programmable Read Only Memory
ये एक ऐसा Read Only Memory है जिसको हम बस एक बार ही बदल सकते हैं। यहाँ पर बदलने का मतलब हैं PROM में कुछ नया Program डालना, इसको update भी बोला जाता है। एक बार Update करने के बाद कोई भी इसको दोबारा Update नहीं कर सकता।
यदि User Blank PROM खरीदता है तो वह उसमें जो Instruction डालना चाहता है वो डाल सकता है (Instruction मतलब कुछ command होते है जो कुछ काम करते हैं)। इस Memory में छोटे छोटे fuse होते हैं, जिनके अंदर programming के जरिये Instruction डाला ज्याता है। इसको एक बार programmed करने के बाद दोबारा Erase नहीं कर सकते।
3. Erasable and Programmable Read Only Memory
EPRM, ROM का और एक Type है, इसकी खासियत यह है की इसको हम Erase भी कर सकते हैं और फिर से programmed भी कर सकते हैं। इस memory को erase करने का तरीका काफी अलग है जिसमें आपको इस Memory को लगभग 40 Minute तक Ultraviolet Light से pass किया जाता है तब जाकर ये Memory खाली होती है।
थोडा और विस्तार में जानते हैं इस काम को हासिल करने के लिए "EPROM Eraser" का भी इस्तेमाल होता है। Programming करते वक्त, (Programming करने का मतलब वही है Update करना या फिर कुछ नया Program डालना) इसके अंदर Charge को डाला जाता है, जो की करीबन 10 सालो से भी ज्यादा समय तक रखा जा सकता है क्यूंकि Charge को बाहर निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं होता इसलिए वो उस Memory के अंदर रह जाता है। इसी Charge (instruction) को Erase करने के लिए Ultraviolet Light को Quartz Crystal Window (lid) के जरिये Pass किया जाता है। इस Light के प्रभाव से ही सब Charge Erase हो जाता है।
4. Electrically Erasable and Programmable Read Only Memory
Technology के बदलाव से Read Only Memory को भी बार बार बदलने की जरुरत पड़ी, इसी वजह से इस Memory का इस्तेमाल हुआ। इसकी खासियत यह है की इसको हम 10 हजार बार Erase कर सकते हैं और Programmed कर सकते हो और बस 4 से 10 Millisecond के अंदर हम इसको Erase और Programmed भी कर सकते हैं।
हम इसमें Memory के कोई भी Location को Select कर सकते हैं और उसी को हम Erase और Programmed कर सकते हैं। हम को पुरे Chip को खाली करने की कोई जरुरत ही नहीं पड़ती। इस Advantage की वजह से ये EEPROM प्रसिद्ध हैं किन्तु इसमें data erase करने की प्रक्रिया धीमी है।
तो अबतक आप जान ही गए ROM क्या है (What is ROM in Hindi) और Types of ROM in Hindi अब उसके लाभ के बारे में जानते हैं।
रोम कैसे काम करता है?
जैसा की हम सब जानते हैं की computer एक निर्जीव वस्तु है, वह खुद से सोच और समझ नहीं सकता इसलिए कुछ तो ऐसा चाहिए होता है जो की computer को ये बताए की उसमें दुसरे hardwares जैसे की keyboard, mouse, disk drive सभी attached हैं। इसी को generically कहा जाता है “BIOS” (Basic Input Output System)। भले ही शुरुवात में आपका computer इतना ज्यादा smart न हो लेकिन ये BIOS chip जो की computer में होते हैं वो computer को मदद करते हैं वो सभी startup routines को access करने में जो की stored होते हैं एक disk drive और इसमें वो RAM का भी इस्तेमाल करते हैं, सभी प्रकार के computations के
RAM के तरह ही ROM chips में भी columns और rows के grid होते हैं। लेकिन जहाँ पर ये columns और rows intersect करते हैं, वो इन ROM chips में fundamentally अलग होते हैं RAM chips की तुलना में।
जहाँ RAM transistors का इस्तमाल करते हैं एक capacitor को turn on या off करने के लिए, उसे intersection में access करने के लिए, वहीँ ROM diode का इस्तमाल करते हैं इन lines को connect करने के लिए अगर उनकी value हो 1। वहीँ अगर उनकी value 0 हो तब lines बिलकुल ही connected नहीं होते हैं।
ROM chip को सही ढंग से कार्य करने के लिए उसकी programming पूरी तरह से perfect होना बहुत ही आवश्यक होता है और उसके साथ complete data का होना भी महत्वपूर्ण है जब chip को create किया जा रहा हो। ऐसा इसलिए क्यूंकि आप एक standard ROM chip को दुबारा reprogram या rewrite नहीं कर सकते हैं।
यदि कुछ गलत हो जाता है या कोई data आपको update करना होता है तब ऐसे में आपको वो ROM बदलना होता है या नया बनाना होता है। इसलिए ROM Chip के original template को create करना बहुत ही कठिन कार्य होता है वहीँ इसमें बहुत से trial और error किया जाता है।
Advantages Of ROM in Hindi
- इसकी प्रकृति Non-Volatile है, जो की program स्थाई रूप से रखता है।
- इसके data अपने आप नहीं बदलते है, बदलने से ही data बदलता है।
- ये RAM से सस्ता होता है।
- RAM से ज्यादा भरोसेमंद हैं। क्यूंकि RAM में Data तब तक रहता है जब तक Power Supply रहता है।
- ये स्थिर है और जिसको बार बार Refresh करने की कोई जरुरत नहीं।
- इसमें data को बोहत सोच समझ के डाला ज्याता है जिसको हम बार बार बदल नहीं सकते।
Post a Comment